legal-news

FIRST SEEN 2026-08-11 · VERSION 20260811_rev01 · COMPARED WITH 20260806_rev01

Full text changes — 20260806_rev01 to 20260811_rev01

COLOUR MARKS THE SEVERITY OF A FLAGGED CLAUSE · + AND − MARK ADDED AND REMOVED

1## [चार HC को मिले 30 नए जज, लंबित मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी](https://www.aajtak.in/legal-news/story/four-major-high-courts-gets-30-new-judges-central-government-law-ministry-ntc-vhrw-dskc-2618298-2026-08-09)
2
3##### 09 अगस्त 2026
4
5मद्रास, कलकत्ता, कर्नाटक और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की कमी दूर करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. 30 नए जजों में 20 अधिवक्ता और 10 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं. सबसे ज्यादा 15 नियुक्तियां मद्रास हाईकोर्ट में हुई हैं. माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से लंबित मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी और न्यायिक कामकाज का बोझ कम होगा.
6
7## [अंडों के डर पर सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी, महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज](https://www.aajtak.in/india/news/story/tmc-mahua-moitra-hate-speech-case-supreme-court-refuses-relief-calcutta-high-court-order-police-appearance-ntc-agkp-rpti-2617339-2026-08-07)
8
9##### 07 अगस्त 2026
10
11सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा की याचिका सुनने से मना कर दिया, जो उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर की थी जिसमें उन्हें हेट स्पीच केस में 15 अगस्त को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था. कोर्ट ने कहा कि सांसद होकर अंडों से डरने की बात समझ से परे है. वकील ने खुद याचिका वापस ले ली.
12
13## [लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, LDA को अवमानना नोटिस](https://www.aajtak.in/legal-news/story/supreme-court-issues-contempt-notice-lda-lucknow-coaching-fire-seeks-sit-report-lcla-rptc-2616617-2026-08-06)
14
15##### 06 अगस्त 2026
16
17लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी करते हुए उसके उपाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. साथ ही, हादसे की जांच कर रही एसआईटी से सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट भी तलब की गई है.
18
119## [अयोध्या ढांचा विध्वंस की 17 साल जांच करने वाले जज लिब्राहन नहीं रहे](https://www.aajtak.in/india/news/story/justice-ms-liberhan-who-headed-babri-masjid-inquiry-commission-passes-away-ntc-agkp-dskc-2615038-2026-08-04)
220
321##### 04 अगस्त 2026
422
523जस्टिस मनमोहन सिंह लिबरहान का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे बाबरी मस्जिद विध्वंस जांच आयोग के प्रमुख रहे थे. उन्होंने 1964 में वकालत शुरू की और बाद में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज बने. वे मद्रास हाईकोर्ट और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे. 1992 में उन्हें बाबरी मस्जिद मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था.
624
2442
2543## ['E20 से मेरा कोई नाता नहीं', गडकरी ने ठोका 11 करोड़ का मानहानि केस](https://www.aajtak.in/india/news/story/nitin-gadkari-bombay-high-court-deepfake-e20-defamation-suit-ntc-agkp-rpti-2610347-2026-07-28)
2644
2745##### 28 जुलाई 2026
2846
2947केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 86 पन्नों की याचिका दाखिल कर कहा है कि ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना से उनका कोई संबंध नहीं है, क्योंकि यह योजना पेट्रोलियम मंत्रालय चलाता है. उन्होंने मेटा, एक्स, गूगल, यूट्यूब और आईटी मंत्रालय सहित कई पक्षों के खिलाफ 11 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है.
30
31## [पेपर लीक पर बॉम्बे HC का बड़ा कदम, फास्ट-ट्रैक कोर्ट का किया गठन](https://www.aajtak.in/legal-news/story/bombay-high-court-sets-up-two-fast-track-courts-for-paper-leak-cases-ntc-ksrj-rptc-2608185-2026-07-24)
32
33##### 24 जुलाई 2026
34
35यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देशभर में नीट परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर विवाद और विरोध प्रदर्शन जारी हैं. हाल ही में केंद्र सरकार और न्यायपालिका दोनों ने ही परीक्षाओं की अखंडता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है.
36
37## ['जांच कहां तक पहुंची, क्या तैयारी... पेपर लीक पर एफिडेविट दे केंद्र', SC की दो टूक](https://www.aajtak.in/india/delhi/story/supreme-court-neet-ug-paper-leak-probe-centre-affidavit-ntc-agkp-rpti-2608178-2026-07-24)
38
39##### 24 जुलाई 2026
40
41नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस हलफनामे में भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देनी होगी. कोर्ट ने कहा कि हलफनामा आने के बाद मामले की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और पूरे साल इस मामले की निगरानी जारी रहेगी.
42
43## ['अदालत को इसमें मत घसीटो', लाठीचार्ज पर HC की फौरन सुनवाई से इनकार](https://www.aajtak.in/india/delhi/story/cjp-protest-delhi-high-court-pil-police-action-excessive-force-parliament-march-ntc-agkp-rpti-2605936-2026-07-21)
44
45##### 21 जुलाई 2026
46
47दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसमें सोमवार को हुए संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है. याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायधीश की पीठ से मामले की आज ही सुनवाई करने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अदालत को इस मामले में मत घसीटो और यह मामला अब कल यानी बुधवार को सुना जाएगा.