legal-news

ARCHIVED 2026-08-06, DATE APPROXIMATE · VERSION 20260806_rev01 · COMPARED WITH 20260729_rev01

Full text changes — 20260729_rev01 to 20260806_rev01

COLOUR MARKS THE SEVERITY OF A FLAGGED CLAUSE · + AND − MARK ADDED AND REMOVED

1## [अयोध्या ढांचा विध्वंस की 17 साल जांच करने वाले जज लिब्राहन नहीं रहे](https://www.aajtak.in/india/news/story/justice-ms-liberhan-who-headed-babri-masjid-inquiry-commission-passes-away-ntc-agkp-dskc-2615038-2026-08-04)
2
3##### 04 अगस्त 2026
4
5जस्टिस मनमोहन सिंह लिबरहान का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे बाबरी मस्जिद विध्वंस जांच आयोग के प्रमुख रहे थे. उन्होंने 1964 में वकालत शुरू की और बाद में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज बने. वे मद्रास हाईकोर्ट और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे. 1992 में उन्हें बाबरी मस्जिद मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था.
6
7## ['जंतर-मंतर की जगह नया प्रदर्शन स्थल बने', SC ने माना गंभीर मुद्दा](https://www.aajtak.in/india/news/story/supreme-court-jantar-mantar-protests-pil-centre-notice-ntc-agkp-dskc-2614740-2026-08-04)
8
9##### 04 अगस्त 2026
10
11सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर प्रदर्शनों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई का फैसला लिया है. याचिका में कहा गया है कि यहां प्रदर्शनों से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और जरूरी सेवाएं बाधित होती हैं. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से जानकारी लेने को कहा.
12
13## ['CJI को शामिल करने की क्या जरूरत', CEC नियुक्ति मामले में SC में केंद्र की दलील](https://www.aajtak.in/legal-news/story/supreme-court-center-argument-pm-trust-cec-selection-panel-cgi-ntc-ksrj-rptc-2612441-2026-07-31)
14
15##### 31 जुलाई 2026
16
17मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि चयन पैनल में प्रधानमंत्री पर भरोसा होना चाहिए और CJI को शामिल करना जरूरी नहीं है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह प्रधानमंत्री में अविश्वास का नहीं, बल्कि प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता दिखने का मामला है.
18
19## [प्रदर्शनकारियों पर 'बल प्रयोग' का आदेश कौन दे सकता है? समझें नियम](https://www.aajtak.in/india/news/story/protesters-police-use-of-force-law-india-who-can-authorise-ntc-rlch-rptc-2611516-2026-07-30)
20
21##### 30 जुलाई 2026
22
23प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हाल ही में हुए पुलिस बल प्रयोग के बाद एक बार फिर बहस छिड़ गई है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस किस हद तक ताकत का इस्तेमाल कर सकती है? भारतीय कानून के तहत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल केवल विशेष परिस्थितियों में किया जा सकता है.
24
25## ['E20 से मेरा कोई नाता नहीं', गडकरी ने ठोका 11 करोड़ का मानहानि केस](https://www.aajtak.in/india/news/story/nitin-gadkari-bombay-high-court-deepfake-e20-defamation-suit-ntc-agkp-rpti-2610347-2026-07-28)
26
27##### 28 जुलाई 2026
28
29केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 86 पन्नों की याचिका दाखिल कर कहा है कि ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना से उनका कोई संबंध नहीं है, क्योंकि यह योजना पेट्रोलियम मंत्रालय चलाता है. उन्होंने मेटा, एक्स, गूगल, यूट्यूब और आईटी मंत्रालय सहित कई पक्षों के खिलाफ 11 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है.
30
31## [पेपर लीक पर बॉम्बे HC का बड़ा कदम, फास्ट-ट्रैक कोर्ट का किया गठन](https://www.aajtak.in/legal-news/story/bombay-high-court-sets-up-two-fast-track-courts-for-paper-leak-cases-ntc-ksrj-rptc-2608185-2026-07-24)
32
33##### 24 जुलाई 2026
34
35यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देशभर में नीट परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर विवाद और विरोध प्रदर्शन जारी हैं. हाल ही में केंद्र सरकार और न्यायपालिका दोनों ने ही परीक्षाओं की अखंडता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है.
36
37## ['जांच कहां तक पहुंची, क्या तैयारी... पेपर लीक पर एफिडेविट दे केंद्र', SC की दो टूक](https://www.aajtak.in/india/delhi/story/supreme-court-neet-ug-paper-leak-probe-centre-affidavit-ntc-agkp-rpti-2608178-2026-07-24)
38
39##### 24 जुलाई 2026
40
41नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस हलफनामे में भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देनी होगी. कोर्ट ने कहा कि हलफनामा आने के बाद मामले की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और पूरे साल इस मामले की निगरानी जारी रहेगी.
42
43## ['अदालत को इसमें मत घसीटो', लाठीचार्ज पर HC की फौरन सुनवाई से इनकार](https://www.aajtak.in/india/delhi/story/cjp-protest-delhi-high-court-pil-police-action-excessive-force-parliament-march-ntc-agkp-rpti-2605936-2026-07-21)
44
45##### 21 जुलाई 2026
46
47दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसमें सोमवार को हुए संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है. याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायधीश की पीठ से मामले की आज ही सुनवाई करने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अदालत को इस मामले में मत घसीटो और यह मामला अब कल यानी बुधवार को सुना जाएगा.