legal-news

FIRST SEEN 2026-07-29 · VERSION 20260729_rev01 · COMPARED WITH 20260703_rev01

Full text changes — 20260703_rev01 to 20260729_rev01

COLOUR MARKS THE SEVERITY OF A FLAGGED CLAUSE · + AND − MARK ADDED AND REMOVED

1## ['हलाला, तीन तलाक की आड़ में यौन शोषण की अनुमति नहीं': HC](https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/allahabad-high-court-nikah-halala-triple-talaq-women-strong-remarks-ntcppl-rpti-2593109-2026-07-03)
2
3##### 03 जुलाई 2026
4
5इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने पीड़िता के पूर्व पति, चाचा, मौलाना समेत अन्य आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दीं. हाईकोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत कानूनों की आड़ में अपराधों को संरक्षण नहीं दिया जा सकता.
6
7## [राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार](https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ayodhya-ram-temple-donation-theft-case-probe-plea-supreme-court-ntc-agkp-rpti-2589713-2026-06-29)
8
9##### 29 जून 2026
10
11राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर मंदिर में चढ़ावा में हेरफेर करने के आरोप लगे हैं. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा है कि सीबीआई की अगुवाई में एक टीम बनाकर समय सीमा के भीतर जांच कराई जाए और यह जांच कोर्ट की निगरानी में हो. याचिकाकर्ता ने इस मामले को तुरंत सुनने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया.
12
13## [चढ़ावा चोरी: FIR दर्ज, दोष सिद्ध होने पर हो सकती है उम्रकैद... जानें कौन सी धाराएं लगीं](https://www.aajtak.in/legal-news/story/ayodhya-ram-mandir-donation-scam-fir-bns-sections-ntc-rlch-rptc-2587537-2026-06-25)
14
15##### 25 जून 2026
16
17अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की राशि के कथित गबन मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. BNS की धारा 61, 306, 316 और 317 के तहत दर्ज इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र, अमानत में खयानत और चोरी की संपत्ति से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं. जांच में आरोप साबित होने पर कुछ मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.
18
19## [मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा: ग्राहकों की गिरफ्तारी पर पुलिस को फटकार](https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/mumbai-orchestra-bar-raid-64-customers-detained-court-orders-release-lcla-rpti-2574818-2026-06-10)
20
21##### 10 जून 2026
22
23मुंबई के दहिसर इलाके में 'समुद्र' नाम के ऑर्केस्ट्रा बार में सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने आठ स्टाफ मेंबर और 64 कस्टमर्स को पकड़ लिया. इसके बाद सभी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने ग्राहकों को हिरासत में लेने पर पुलिस को फटकार लगाई और उन्हें छोड़ने का आदेश दिया.
24
25## [पूर्व CJI को वकील का कानूनी नोटिस, कहा- पीरियड्स वाली स्पीच सनातन का अपमान](https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/mumbai-lawyer-legal-notice-dy-chandrachud-menstrual-hygiene-speech-sanatan-dharma-ntc-vhrw-rptc-2574730-2026-06-10)
26
27##### 10 जून 2026
28
29मासिक धर्म और पूजा को लेकर दिए गए एक बयान ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को विवादों में ला दिया है. मुंबई के एक वकील ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफी और सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उनकी टिप्पणी सनातन धर्म की स्थापित धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के विपरीत है.
30
31## ['सहमति से संबंध खराब चरित्र का प्रमाण नहीं...', SC की बड़ी टिप्पणी](https://www.aajtak.in/legal-news/story/relationship-between-two-consenting-unmarried-adults-no-ground-to-show-bad-character-sc-dskc-2573321-2026-06-08)
32
33##### 08 जून 2026
34
35सुप्रीम कोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में कहा है कि आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध किसी व्यक्ति के खराब चरित्र का प्रमाण नहीं है. कोर्ट ने कहा कि हर रिश्ता शादी में तब्दील नहीं होता है. इसलिए, केवल इसलिए कि रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हुआ, यह मानने का कोई आधार नहीं है कि एक पक्ष ने दूसरे को धोखा दिया है.
36
37## [सालेहा खातून और सरबानू बेगम को बांग्लादेश डिपोर्ट करने पर अंतरिम रोक](https://www.aajtak.in/india/news/story/saleha-khatun-sarbanu-begum-bangladesh-deport-stay-supreme-court-assam-foreigners-tribunal-ntc-vhrw-rptc-2571484-2026-06-06)
38
39##### 06 जून 2026
40
41असम में विदेशी घोषित की गई दो महिलाओं को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके बांग्लादेश निर्वासन पर अंतरिम रोक लगा दी है. सालेहा खातून और सरबानू बेगम मार्च से गोलपारा डिटेंशन सेंटर में बंद हैं. अदालत ने केंद्र और असम सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई तक दोनों को डिपोर्ट न करने का निर्देश दिया है.
42
43## [PFI नेताओं के मंसूबे आए सामने, 2047 तक भारत में इस्लामिक खिलाफत का था प्लान](https://www.aajtak.in/india/news/story/pfi-leaders-delhi-court-nia-uapa-islamic-caliphate-conspiracy-charges-order-ntc-agkp-dskc-2571333-2026-06-05)
44
45##### 05 जून 2026
46
47दिल्ली की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन PFI और उसके 25 नेताओं के खिलाफ UAPA और IPC की विभिन्न धाराओं में आरोप तय करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह गंभीर संदेह पैदा होता है कि संगठन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़कर 2047 तक शरिया आधारित इस्लामिक खिलाफत स्थापित करने की साजिश में शामिल था.