legal-news

ARCHIVED 2024-05-01, DATE APPROXIMATE · VERSION 20240501_rev01 · COMPARED WITH 20240401_rev01

Full text changes — 20240401_rev01 to 20240501_rev01

COLOUR MARKS THE SEVERITY OF A FLAGGED CLAUSE · + AND − MARK ADDED AND REMOVED

1## [हरीश साल्वे समेत 600 वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी](https://www.aajtak.in/short-videos/video/lok-sabha-elections-2024-600-lawyers-including-harish-salve-wrote-a-letter-to-cji-dy-chandrachud-influence-judiciary-1907194-2024-03-28)
1## [उदित राज के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के दो और नेताओं ने दिया इस्तीफा](https://www.aajtak.in/elections/lok-sabha-election-2024/story/another-big-blow-to-congress-in-delhi-naseeb-singh-and-neeraj-basoya-left-party-opposed-the-alliance-with-aap-ntc-1935074-2024-05-01)
22
3##### 28 मार्च 2024
3##### 01 मई 2024
44
5एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहे हैं. दूसरी तरफ सीनियर एडव्होकेट हरीश साल्वे समेत देश के 600 से ज्यादा वकीलों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस चिट्ठी में लिखा कि एक विशेष ग्रुप देश में न्यायपालिका को कमजोर करने में जुटा हुआ है.
5पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया ने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने का कारण भी बताया है. उन्होंने इस्तीफा के लेटर में उदित राज के बयानों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से उदित राज को इंडिया अलायंस का उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, वहां बाहरी उम्मीदवार बताकर विरोध भी तेज हो गया है.
66
7## [रणनीति या मजबूरी... केजरीवाल ने अचानक सुप्रीम कोर्ट से क्यों वापस ली अर्जी?](https://www.aajtak.in/legal-news/story/delhi-cm-arvind-kejriwal-withdraws-from-supreme-court-his-plea-against-arrest-by-enforcement-directorate-ntc-1903940-2024-03-22)
7## [हेट स्पीच केस: अन्नामलाई को SC से राहत, कानूनी कार्यवाही पर सितंबर तक लगाई रोक](https://www.aajtak.in/legal-news/story/hate-speech-case-supreme-court-extends-stay-on-trial-against-tamil-nadu-bjp-state-president-k-annamalai-ntc-1931730-2024-04-29)
88
9##### 22 मार्च 2024
9##### 29 अप्रैल 2024
1010
11दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम ने बड़ा फैसला लिया है. केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है. उन्होंने ईडी के खिलाफ अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. अब आगे जो भी सुनवाई होनी है, वो निचली अदालत में होनी है. केजरीवाल को ईडी की टीम स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी. वहां पर AAP की तरफ से पक्ष रखा जाएगा.
11मामला इस आरोप से शुरू हुआ कि अन्नामलाई ने 2022 की दिवाली से दो दिन पहले एक यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि हिंदू संस्कृति के खिलाफ त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने को सुप्रीम कोर्ट में कानूनी चुनौती देने के पीछे एक ईसाई एनजीओ का हाथ था. अन्नामलाई ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसने मामले में उन्हें जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था.
1212
13## ['इससे अराजकता फैलेगी,' सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने से किया इनकार](https://www.aajtak.in/legal-news/story/it-will-lead-to-chaos-says-supreme-court-refuses-to-hold-election-commissioners-appointment-lok-sabha-elections-ntc-1903242-2024-03-21)
13## [बाहुबली धनंजय सिंह नहीं लड़ पाएंगे चुनाव... लेकिन हाईकोर्ट से मिली जमानत](https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/allahabad-high-court-grants-releif-to-baahubali-dhanajay-singh-will-not-be-able-to-contest-elections-lcla-1929948-2024-04-27)
1414
15##### 21 मार्च 2024
15##### 27 अप्रैल 2024
1616
17सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को साफ कहा कि वो मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 पर रोक नहीं लगा सकता है. इससे सिर्फ अराजकता फैलेगी. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई की और फैसला सुनाया है. याचिकाकर्ताओं में शामिल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की तरफ से वकील प्रशांत भूषण ने चयन समिति की बैठक और नए कानून पर रोक लगाने की मांग उठाई.
17UP News: बाहुबली धनंजय सिंह (Bahubali Dhananjay Singh) की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से धनंजय सिंह को जमानत दे दी है. हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने जमानत मंजूर करते हुए सजा पर रोक से इनकार कर दिया है. अब धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.
1818
19## [CM केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी से बचाने वाली याचिका खारिज](https://www.aajtak.in/legal-news/story/ed-should-guarantee-not-to-arrest-arvind-kejriwal-in-delhi-high-court-ntc-1903193-2024-03-21)
19## [पटना हाईकोर्ट में लोअर कोर्ट के दो जजों पर 100-100 रुपए का लगाया जुर्माना](https://www.aajtak.in/bihar/story/patna-hc-slaps-fine-on-lower-court-judges-for-wrongfully-convicting-man-lcla-1929270-2024-04-26)
2020
21##### 21 मार्च 2024
21##### 26 अप्रैल 2024
2222
23दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले में गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से सबूत दिखाने के लिए कहा था. इस पर ईडी के अधिकारी फाइल लेकर जज के चैंबर में पहुंचे थे. सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि, समन के जवाब में केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है.
23पटना हाईकोर्ट ने राज्य की अधीनस्थ अदालत के दो न्यायाधीशों पर 'सांकेतिक राशि' का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट ने माना कि एक व्यक्ति को ऐसे मामले में दोषी ठहराया गया, जो उसके खिलाफ चलाए जाने योग्य नहीं था. याचिकाकर्ता ने समस्तीपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय के एक आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें याचिका दायर करने वाले को तीन साल की सजा सुनाई गई थी.
2424
25## [SC का आदेश, इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी दे SBI](https://www.aajtak.in/short-videos/video/electoral-bonds-case-supreme-court-orders-sbi-to-disclose-all-details-national-news-1900979-2024-03-18)
25## [VVPAT से जुड़ी याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग से पूछे थे चार सवाल](https://www.aajtak.in/legal-news/story/supreme-court-will-give-its-verdict-today-on-petition-related-to-vvpat-evm-four-questions-were-asked-to-election-commission-ntc-1929215-2024-04-26)
2626
27##### 18 मार्च 2024
27##### 26 अप्रैल 2024
2828
29सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले में सोमवार को फिर सुनवाई की. इस दौरान, शीर्ष अदालत ने क्या कहा? तो सुनिए. सीजेआई ने कहा कि हम चाहते हैं कि चुनावी बॉन्ड से संबंधित सभी जानकारी का खुलासा किया जाए, जो आपके पास हैं. हम मान रहे हैं कि आप यहां राजनीतिक दल के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं.
29EVM-VVPAT से जुड़ी याचिकाओं पर फैसले की घड़ी आ गई है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के डेटा से वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों का 100 फीसदी मिलान की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. इससे पहले कोर्ट ने चुनाव आयोग से तकनीक से जुड़े चार- पांच और बिंदुओं पर जानकारी लेने के बाद दूसरी बार फैसला सुरक्षित रख लिया था.
30
31## [VVPAT में क्या माइक्रो कंट्रोलर है... EVM पर SC ने किन 4 सवालों के जवाब मांगे?](https://www.aajtak.in/legal-news/story/what-micro-controller-is-there-in-vvpat-which-4-questions-did-the-supreme-court-seek-answers-from-election-commission-on-evm-ntc-1928502-2024-04-25)
32
33##### 25 अप्रैल 2024
34
35सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह सिर्फ इसलिए चुनावों को कंट्रोल नहीं कर सकते या निर्देश जारी नहीं कर सकते, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के बारे में संदेह उठाया गया है. कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. याचिकाओं में दावा किया गया है कि परिणामों में हेरफेर करने के लिए मतदान उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. कोर्ट ने कहा कि वो वोटिंग मशीनों पर संदेह करने वालों और बैलेट पेपर के जरिए वापस चुनाव कराए जाने की वकालत करने वालों की विचार प्रक्रिया को नहीं बदल सकते हैं.